{"_id":"4160aae2307aaacacfb06085cf66830b","slug":"couple-swallowed-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में दंपति ने निगला जहर, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में दंपति ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला, नवांशहर
Updated Tue, 05 Nov 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसापुर रोड स्थित मोहल्ला नई आबादी में घरेलू विवाद में एक दंपति ने सोमवार शाम जहर निगल लिया। परिवार वालों ने दोनों को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सोमवार देररात उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हरमेश कुमार (36) व उसकी पत्नी ज्योति (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत सूचना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सिटी पुलिस के एचसी सुरिंदर कुमार ने बताया कि मृतक हरमेश व उसकी पत्नी ज्योति के परिवार वालों के अनुसार दोनों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी, लेकिन वह कभी इस कदर नहीं बढ़ी कि बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच जाए।
विज्ञापन
हरमेश के भाई राकेश ने बताया कि दीवाली वाले दिन उसके भाई व भाभी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वे अपनी मां व एक अन्य रिश्तेदार को साथ लेकर मिल कालोनी में स्थित हरमेश के क्वार्टर में गए। दोनों को समझाबुझा कर शांत किया।
सोमवार को सुबह उसने फोन किया तो पता चला कि दोनों का झगड़ा खत्म नहीं हुआ, जिस पर उसने अपने भाई-भाभी व दोनों बच्चों को नई आबादी स्थित घर ले आया। इसके बाद वह धार्मिक स्थान पर माथा टेकने चला गया। शाम जब वह वापिस आए तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। मृतक दंपति के दो बच्चे हैं।