{"_id":"5e3d46c28ebc3ee5a6164af9","slug":"couple-fell-in-ubdc-canal-including-scooty-8-month-pregnant-wife-died-pathankot-news-pkl3656183197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोटः स्कूटी समेत नहर में गिरा दंपती, गर्भवती पत्नी की जान गई और पति को लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोटः स्कूटी समेत नहर में गिरा दंपती, गर्भवती पत्नी की जान गई और पति को लोगों ने बचाया
Sat, 08 Feb 2020 02:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो।
स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से दंपती उफनती यूबीडीसी (अपरबारी दोआब नहर) में जा गिरा। पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को लोगों ने बचा लिया। हादसा पंजाब के पठानकोट में माधापुर हेडवर्क्स के पास वीरवार को हुआ। मृतका की पहचान 30 वर्षीय गांव न्यू गुगरां निवासी सुनीता के तौर पर हुई है, जबकि पति दविंद्र की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक, मृतक महिला आठ माह की गर्भवती थी और माधोपुर के पास भनवाल की सरकारी डिस्पेंसरी में एएनएम (सहायक नर्स) के तौर पर तैनात थी। सिविल अस्पताल पहुंचे महिला के पति दविंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह पत्नी को छोड़ने गांव भनवाल जा रहे थे कि माधोपुर हेडवर्क्स के पास अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों स्कूटी समेत उफनती नहर में जा गिरे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दविंद्र नहर के किनारे गिरा, जबकि सुनीता नहर के बीचोंबीच गिरी। नहर में किनारे के पास गिरे दविंद्र ने बहते हुए किनारे पर उगे सरकंडे को पकड़ लिया और लोगों की मदद से बाहर निकल आया, जबकि सुनीता तेज बहाव में बहते हुए डेढ़ किलोमीटर दूर पौने तक चली गई। एक घंटे बाद जब उसे पौने से निकाला गया तो सुनीता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दंपती के जानकार सुनीता और दविंद्र को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां स्पेशिलिस्ट टीम ने मुआयना किया लेकिन सुनीता के साथ उसके बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। थाना सुजानपुर प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जारी है।