फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Couple and their one year old child died in a road accident

सडक़ हादसे में दंपती और उनके एक साल के बच्चे की मौत

Sun, 27 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Couple and their one year old child died in a road accident
फिरोजपुर। फिरोजपुर-जीरा (मक्खू) राजमार्ग स्थित गांव खोसा दल सिंह के नजदीक ट्राले और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके एक साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजबीर सिंह वासी गांव अलीपुर (जीरा) स्विफ्ट कार पर पत्नी मनदीप कौर व बेटा गुरसाहिब सिंह (एक साल) संग फिरोजपुर पत्नी की दवा लेने गया था। वहां से शनिवार देर शाम दवा लेकर जीरा लौट रहा था। गांव खोसा दल सिंह के पास जीरा की तरफ से आ रहे ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनदीप कौर और बच्चे गुरसाहिब को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत बता दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक पप्पू जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

जीरा सिविल अस्पताल के डाक्टर आकाशदीप सिंह ने कहा कि उनके पास राजबीर सिंह को लाया गया था, जबकि उसकी मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। उधर, जीरा विधानसभा हलके के आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया सिविल अस्पताल जीरा पहुंचे, उन्होंने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद है। परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई है। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दे। दूसरी तरफ, पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
फोटो संख्या-27एफजेडआरपी01जेई
कैप्शन---- राजबीर, उसकी पत्नी मनदीप कौर व गोद में बेटा गुरसाहब सिंह (मृतकों की फाइल फोटो)
------------------------
चलती एक्टिवा से गिरने से नौजवान की मौत
फाजिल्का (फिरोजपुर)। सिंह साहब गुरुद्वारा के नजदीक तबीयत खराब होने के चलते चलती एक्टिवा से गिरने से एक 25 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।

रवि कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह फाजिल्का के पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। उसके साथी अनिल कुमार वासी उत्तर प्रदेश की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे सुबह पांच बजे सिविल अस्पताल चेकअप के लिए लेकर गया। डाक्टर ने चेकअप कर दवा दे दी और कहा कि सुबह फिर उसे लेकर आना। रविवार सुबह सात बजे के करीब अनिल को एक्टिवा पर बैठाकर ले जा रहा था कि अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और चलती एक्टिवा से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पिछले लगभग सात साल से अनिल पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed