फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   corporation commissioner responsible for diarrhea

Jalandhar News: विधायक राणा ने डायरिया से मौतों के लिए निगम कमिश्नर को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 28 Jul 2024 09:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
corporation commissioner responsible for diarrhea
निकाय मंत्री के सामने उठाई कमिश्नर पर कार्रवाई की मांग, बोले, कमिश्नर काम नहीं करती, बहुत अभिमानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कपूरथला। शहर के चार क्षेत्रों में फैले डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। हालात का जायजा लेने आए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के सामने कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह ने इस स्थिति के लिए निगम कमिश्नर को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने निगम कमिश्नर पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर दी। हालांकि मंत्री ने इस पर टिप्पणी करने की बजाय जांच करने का कहकर बात टाल दी।
रविवार की शम को स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कपूरथला पहुंचे। उन्होंने सिविल अस्पताल में इलाजरत मरीजों का हाल-चाल भी जाना है। स्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री ने बताया कि हालात अब ठीक है। अभी तक सिविल अस्पताल में 64 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 45 मरीजो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दौरान सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे विधायक राणा गुरजीत सिंह ने डायरिया फैलने और दो मरीजों की मौत के लिए सीधे तौर पर निगम कमिश्नर को कसूरवार ठहराया गया। राणा ने कहा कि निगम कमिश्नर कोई काम नहीं करतीं और अभिमानी हैं। नगर निगम के पास 14 करोड़ रुपये का फंड पड़ा है, जिसका उचित इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में ओआरएस व जिंक की गोलियां बांटीं
कपूरथला: डीसी अमित कुमार पांचाल और सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को तीसरे दिन भी मेहताबगढ़, शिव कॉलोनी, सुंदर नगर, बकराखाना और कादूपुर में 65 घरों का सर्वेक्षण किया और पानी के सैंपल लिये। गांव कादूपुर में डायरिया से पीड़ित 20 मरीज मिले हैं, जिनमें से 6 सिविल अस्पताल और 14 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से यहां सुबह-शाम मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। ओआरएस और जिंक की गोलियां भी बांटी जा रही हैं और एमएमयू वैन भी यहां तैनात की गई है। डॉ. संदीप धवन ने केमिस्टों से भी अपील की है कि अगर उनके पास डायरिया से पीड़ित कोई मरीज ड्रिप लगवाने या दवा आदि लेने आता है तो इसकी सूचना सिविल अस्पताल के आपातकालीन नंबर 01822291118 और 9815979369 पर दें या सिविल अस्पताल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इस मौके पर उनके साथ डीएचओ डॉ. राजीव पराशर, डीएफपीओ डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डाॅ. संदीप धवन, डॉ. नवप्रीत कौर और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित था। इसके बाद उन्होंने डायरिया प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed