{"_id":"f97f17538c7ef3261ea330f735ee1a2f","slug":"corporation-action-on-illegal-shanties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की अवैध झुग्गियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की अवैध झुग्गियों पर कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के तहबाजारी विभाग ने मंगलवार को शहर की 120 फुटी रोड पर बनी अवैध झुग्गियों पर कार्रवाई की।
निगम टीम ने सभी अवैध झुग्गियों को डिच मशीन से गिरा डाला। इससे पहले टीम ने बस स्टैंड पुल के नीचे लगने वाली रेहड़ियों और लाडोवाली रोड पर कबाड़ का सामान उठवाने का काम किया।
मंगलवार को निगम के तहबाजारी विभाग ने भारी पुलिस बल को साथ लेते हुए ठोस कार्रवाई की। तहबाजारी के नीरज साही ने कहा कि टीम ने सबसे पहले बस स्टैंड पुल के नीचे कार्रवाई की।
पुल के नीचे खड़ी होने वाली सभी अवैध रेहड़ियों को उठवा दिया गया। निगम टीम को आते देख कई रेहड़ी वाले पहले ही सामान उठाकर भाग निकले थे। इसके बाद टीम ने लाडोवाली रोड की कबाड़ मार्केट पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
निगम टीम ने दुकानों के बाहर पड़े कबाड़ को उठवाकर ट्रक में भर दिया और निगम कार्यालय में ले आए। बस स्टैंड और लाडोवाली रोड पर कार्रवाई करने के बाद तहबाजारी टीम ने 120 फुटी रोड पर बनी झुग्गियों को गिराने का काम किया।
टीम ने 120 फुटी रोड से घास मंडी को जाती सड़क की लेफ्ट साइड की खाली जगह पर बनी अवैध झुग्गियों को डिच मशीन से तोड़ डाला। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक दलबीर सिंह भट्टर के अलावा निगम टीम में एरिया इंचार्ज जनकराज बाहरी, अश्वनी मौजूद थे।