फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Corporate contractors protest

निगम ठेकेदारों ने किया रोष प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 25 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Corporate contractors protest
नगर निगम के ठेकेदारों ने सोमवार को निगम कार्यालय में प्र्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ठेकेदारों की मांग है कि उनकी ओर से काम पूरा करने के बाद भी कई साल तक पेमेंट नहीं की जाती है। ऐसी स्थिति में ठेकेदार की आर्थिक हालत बिगड़ने लगती है।

ठेकेदार ने मार्केट से पैसे उठाकर काम करता है, जिस पर निरंतर ब्याज पड़ता रहता है। प्रदर्शनकारियों ने मेयर सुनील ज्योति और निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा का ज्ञापन भी सौंपा।


निगम ठेकेदार यूनियन के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नए नोटिफिकेशन के अनुसार ठेकेदार को पांच साल तक अपनी बनाई सड़क की देखभाल करनी होगी।

इसके साथ सड़क बनाने की कुल कीमत में से 10 फीसदी कीमत सिक्योरिटी बेस पर रखी जाए, जो पांच साल पूरे होने के बाद ठेकेदार को 10 फीसदी कीमत दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की मांग है कि काम पूरा होने के तीन महीने के बाद तक ठेकेदार को फूल एंड फाइनल पेमेंट कर दी जाए।

अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी न की तो ठेकेदारों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। अवतार सिंह ने कहा कि मेयर सुनील ज्योति और कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने आश्वासन दिया है कि वे ठेकेदारों की तरफ से दिए ज्ञापन को सरकार तक पहुंचा देंगे। यह फैसला स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकता, इसका फैसला सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed