फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress protest, congress party leaders, protest, nagar nigam, jalandhar, punjab

कांग्रेसियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ लगाया धरना

Fri, 27 May 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 27 May 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
congress protest, congress party leaders, protest, nagar nigam, jalandhar, punjab
धरना-प्रदर्शन - फोटो : demo
नगर निगम के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा के विवादित बयान के खिलाफ उतरे कांग्रेसियों ने शुक्रवार को निगम कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नगर निगम और निगम कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कांग्रेसियों के अनुसार निगम कमिश्नर ने स्वीपिंग मशीन की प्रस्तुति के दौरान विवादित बयान दिया था, जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक कमिश्नर माफी नहीं मांगते तब तक वे रोज दो घंटे के लिए कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। निगम के विपक्ष दल के पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश राजा ने कहा कि शहर की साफ सफाई को लेकर स्वीपिंग मशीन की रखी गई प्रस्तुति के दौरान निगम कमिश्नर की ओर से दिया गया बयान कि आगे भी घोटाला होने दो बेहद गैर जिम्मेदारना था।
विज्ञापन


निगम कमिश्नर एक उच्च अधिकारी है, उन्हें इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान निगम में भ्रष्टाचार की ओर बढ़ावा देंगे। जगदीश राजा ने कहा कि स्वीपिंग मशीन की प्रस्तुति के दौरान कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। इस पर निगम कमिश्नर ने बयान दिया था कि  जहां इतने घोटाले हुए हैं आगे भी होने दो। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर को इस गैरजिम्मेदारना बयान के खिलाफ सबके सामने माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा ने कहा कि जब तक निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेसी नेता रोज साढ़े दस से साढ़े 11 बजे तक धरना देकर नारेबाजी करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, निर्मल निम्मा, परमजीत सिंह काहलो, मनोज अरोड़ा, अरुण जैन, तरसेम लखोत्रा, पल्लनी स्वामी और पवन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed