{"_id":"6cfade130903bd0534906416e25d7d30","slug":"congress-leader-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"धक्केशाही के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धक्केशाही के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हाइवे जाम
अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कांग्रेसियों ने शिअद-भाजपा पर धक्केशाही का आरोप लगाकर गठबंधन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया और नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
पंजाब के जालंध्ार में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री चौधरी जगजीत सिंह व उनके बेटे सुरिंदर चौधरी ने किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों का कहना था कि पुलिस उनकी पार्टी के नेताओं पर झूठे केस दर्जकर उनको शिअद में शामिल करवा रही है। धरने को संबोधित करते हुए चौधरी जगजीत सिंह ने कहा कि जब से शिअद और भाजपा गठबंधन सत्ता में आया है, कांग्रेसियों पर नाजायज केस दर्ज कर उनके दिलों में खौफ पैदा किया जा रहा है।
चौधरी जगजीत सिंह ने कहा कि खासकर कांग्रेसी पंचायतों को टारगेट किया जा रहा है, पंचायत सदस्यों पर केस दर्ज कर उनको शिअद का हिस्सा बनने के लिए कहा जा रहा है। कांग्रेसियों ने करीब दस मिनट तक नेशनल हाइवे जाम किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस स्टेशन के आगे बैठकर नारेबाजी करते रहे।
करतारपुर के सिटी कांग्रेस प्रधान कमलजीत ओहरी ने कहा कि कांग्रेसियों की थानों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव सरमस्तपुर, सिंघपुर व कुंटरा गांव की घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि पुलिस ने इन गांवों के कांग्रेसी नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए। इस दौरान अमरजीत सिंह कंग, मलकीयत सिंह, रवि कुमार, हरजिंदर सिंह, रामप्रकाश, सुरिंदर आनंद, विजय कुमार, हरभजन सिंह, सतपाल, अशोक कुमार, राजीव व महिला कांग्रेस की प्रधान दलबीर कौर समेत भारी संख्या में नेता थे।