फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Concern grows among Punjabi community in Ontario, Canada, jobs of 10 lakh youth at risk

Jalandhar News: कनाडा के ओंटारियो में पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता, 10 लाख युवाओं की नौकरी पर खतरा

Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Concern grows among Punjabi community in Ontario, Canada, jobs of 10 lakh youth at risk
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कनाडा में 10 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी और इनमें से पांच लाख नौकरियां अकेले ओंटारियो में खत्म हो सकती हैं। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड के इस बयान के बाद पंजाब मूल के लोगों में चिंता पैदा हो गई है। डग फोर्ड ने अलबर्टा को दूसरा सबसे अधिक प्रभावित प्रांत बताया है। उसके बाद ब्रिटिश कोलंबिया का नंबर आता है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण के बाद लगाए गए करों के प्रभाव का उल्लेख करते हुए ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि संघीय सरकार को इसका कड़ा जवाब देना होगा। कनाडा में नौकरियों के नुकसान की संख्या सीधे तौर पर करों से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों पर निर्भर करेगी, लेकिन डग फोर्ड सरकार का मानना है कि ओंटारियो में यह संख्या साढ़े चार लाख से पांच लाख के बीच हो सकती है। ओंटारियो ऐसा प्रांत है, जिसमें टोरंटो, ब्रैंम्पटन, मिसीसागा, ओटावा जैसे इलाके आते हैं, जहां पर भारी संख्या में पंजाबी युवा नौकरी करते हैं। प्रीमियर डग फोर्ड ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम सभी को टीम कनाडा के रूप में काम करना होगा और एकजुट होकर अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ की नीति तैयार करनी होगी।

कनाडा में ओटावा में रहने वाले पंजाबी समुदाय के चिंतक जसविंदर सिंह का कहना है कि डग फोर्ड की चिंता जायज है और आज ओंटारियो में बहुसंख्यक पंजाबी समुदाय के लोग नौकरी पर हैं। पांच लाख नौकरियों की छंटनी से पंजाबी समुदाय खासा चिंतित है, क्योंकि सबसे अधिक असर व छंटनी पंजाबी युवाओं की होगी। वहीं, तीसरे नंबर पर बीसी का इलाका है, जिसमें पंजाबी समुदाय भारी संख्या में है। इसमें वैंकुवर, सरी, विक्योरिया इलाके प्रमुख हैं। वहां के वसनीक प्रिंस सन्नण का कहना है कि कनाडा में आगे ही पंजाबी मंदी के दौर में है। यहां पर नौकरियां काफी कम है और पंजाबी युवाओं की लंबी कतार है। अगर छंटनी होती है, तो इसका असर पंजाबी युवाओं पर ही होगा। पंजाबी युवा आगे ही भविष्य के लिए खासा चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed