फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Computer teacher's ATM Hack, 40 thousand flown

कंप्यूटर टीचर का एटीएम हैक कर 40 हजार उड़ाए

Fri, 27 Aug 2021 06:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Computer teacher's ATM Hack, 40 thousand flown
पठानकोट। कंप्यूटर टीचर का एटीएम कार्ड हैक करके अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी राजबाग, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है, जिसकी अभी पहचान नहीं हुई है। कंप्यूटर टीचर के बयान पर थाना 2 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बहादुर लाहड़ी निवासी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नकोदर में बतौर कंप्यूटर टीचर नौकरी करती हैं। उनका मायका पठानकोट में है, उन्होंने नलवा ब्रिज स्थित एसबीआई के एटीएम से मंगलवार को 20 हजार रुपये निकलवाए थे। बुधवार सुबह ही मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 40 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए हैं।
विज्ञापन

टीचर का कहना है कि किसी ने उनका एटीएम हैक करके राजबाग कठुआ एटीएम से 9500 रुपये और निकाल लिए। मामले की जांच करने के बाद डीएसपी सिटी राजेंद्र मन्हास ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत वीरवार देर शाम मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed