फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Common merganser bird reached on Harike wetland after ten years in Firozpur

दस साल बाद हरिके वेटलैंड में नजर आए कॉमन मेरगंसेर बर्ड

Tue, 07 Jan 2020 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Common merganser bird reached on Harike wetland after ten years in Firozpur
हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी। - फोटो : FIROZPUR
हरिके वेटलैंड (बर्ड सेंक्चुरी हरिके पत्तन) में दस साल बाद कॉमन मेरगंसेर बर्ड दिखाई दे रही हैं। जबकि देश-विदेश से तकरीबन 250 प्रजातियों के पक्षी यहां पर पहुंचे हैं। उनकी देखरेख का पूरा बंदोबस्त किया गया है। इन दिनों हर साल विदेशी पक्षी यहां आते हैं जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उधर, डीएफओ कल्पना का कहना है कि वैसे तो कॉमन मेरगंसेर बर्ड हरिके वेटलैंड पर आते थे लेकिन इस बार दस साल बाद यहां आए हैं। यहां सभी पक्षियों की देखरेख का पूरा बंदोबस्त किया गया है। उक्त पक्षियों को शिकारियों से बचाने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

हरिके वेटलैंड के मुलाजिमों ने बताया कि यहां तकरीबन 80 हजार से ज्यादा रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी पहुंचे हैं। हरिके वेटलैंड पर जो सन्नाटा छाया रहता था वो इनकी आवाजों से दूर हो गया है। उक्त झील इनके रंगों में रंग गई है। सर्दी के इस सीजन में मंगोलिया, किरगीस्तान, यूरोप, रशिया, साइबेरिया के अलावा लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से पक्षी आए हैं। कई सालों बाद यहां पर कॉमन मेरगंसेर पक्षी नजर आए हैं।
विज्ञापन

यहां पर दक्षिण-पूर्व यूरोप से रूडी शेलडक, कॉमन शेलडक, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, नार्थन लैपविंग, ग्रे लेग गीज, पिनटेल्स, गैडवाल, नार्थन शावलर, सैंड पाइपर, साइबेरियन गलज, पेंटड स्टौरक, कॉमन टौचरड, सपुन बिल्ज के अलावा कई प्रजातियों के पक्षी पहुंचे हैं। इनके खानपान का भी पूरा बंदोबस्त किया गया है। ये सभी पक्षी हजारों किमी दूर से यहां पहुंचे हैं। इन्हें देखने के लिए लोग भी हरिके पत्तन पहुंच रहे हैं।

हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी।

हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी।- फोटो : FIROZPUR

हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी।

हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी।- फोटो : FIROZPUR

हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी।

हरिके वेटलैंड (फिरोजपुर) पर विदेशों से आए पक्षी।- फोटो : FIROZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed