{"_id":"6ac5d7ac244eb3675fe9fdb8ca529d0d","slug":"cold-drink-mother-daughter-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पीने से मां-बेटियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पीने से मां-बेटियों की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पीने से मां और उसकी दो बच्चियों की हालत
विज्ञापन
बिगड़ गई। तीनों को उल्टी और दस्त लगने पर सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती
कराया गया है।
गांव छोटे वडाला निवासी जगसील सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को एक दुकान से शीतल पेय लेकर आया था। इस पेय को उसकी पत्नी सुखविंदर कौर, बेटी रमनप्रीत और कोमलप्रीत ने पिया। इसके बाद उसकी दोनों बेटियों और पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर उसने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉ. भरविंदर सिंह बैंस ने कहा कि सुखविंदर कौर की हालत में काफी सुधार है। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर है। थाना सदर कपूरथला के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में हैं। बयान ले लिए गए हैं। जहां से शीतल पेय खरीदा गया था वहां पर सैंपलिंग करवाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।