फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cm Election campaign intensified for Jalandhar Lok Sabha by-election hagwant mann

Jalandhar ByPoll: सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान, भाजपा नेता जनरल वीके सिंह ने मांगे वोट

Sun, 07 May 2023 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 02:35 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जालंधर के लोग विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर के साथ आम आदमी पार्टी के 1 साल के कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करें और विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
Cm Election campaign intensified for Jalandhar Lok Sabha by-election hagwant mann
जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव दस मई को है, जिसके चलते चुनाव प्रचार भी खूब तेज हो गया है। रविवार सुबह सतगुरु संत कबीर मंदिर भार्गव कैंप में मुख्यमंत्री भगवंत मान नतमस्तक हुए और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। वहीं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने छावनी के निजी पैलेस में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक कैप्टन जीएस सिद्धू की ओर से करवाई गई रैली के दौरान पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


सतगुरु संत कबीर मंदिर में सीएम के साथ जालंधर उपचुनाव के लिए आप के प्रत्याशी सुशील रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल, सीनियर नेता महिंद्र भगत, प्रवेश तांगडी सहित आप के कई नेता मौजूद थे। पिछले दिन मुख्यमंत्री ने भार्गव कैंप में रोड शो किया था लेकिन पर समय में देरी के कारण वो कबीर मंदिर नहीं जा पाए थे। रविवार को सीएम ने संत कबीर मंदिर में माथा टेका। 
विज्ञापन


सभी का स्वागत करते हुए आप नेता मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री मान सभी का सम्मान करते हैं। ऐसे नेता की हाथों में ही पंजाब सुरक्षित है। नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं और दो समुदायों को आपस में लड़ाते हैं। रोड शो के दौरान समय की देरी के कारण दर्शन करने नहीं पहुंच सका था इस बात का दुख था अब मन हल्का हो गया है। वह यहां पर प्रचार के लिए नहीं आए हैं लेकिन इतना अवश्य कहेंगे कि जालंधर के लोग विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर के साथ आम आदमी पार्टी के 1 साल के कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करें और विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का करेंगे समाधान: जनरल वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम प्राथमिकता के आधार पर पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है।



इससे पहले की सरकारों ने पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर केवल राजनीति की और पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को 27 साल तक लटकाए रखा। नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता में आते ही पूर्व सैनिकों की इस मांग को तुरंत स्वीकार कर लागू कर पूर्व फौजियों को बड़ी राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2019 से लागू हुए ओआरओपी-2 की खामियों को भी जल्द दूर किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व सैनिकों को चिंता नहीं करनी चाहिए, उनकी सभी समस्याएं हमारे दिमाग में हैं और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने कहा कि केंद्र सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करता है। कैप्टन जीएस सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की संस्था पेस्को द्वारा पूर्व सैनिकों की भर्ती के खिलाफ भाजपा सैनिक सेल बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू करेगी। 

भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, मंजू कुरैशी, पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई, कैप्टन गुरमेल सिंह भोगपुर व कैप्टन अनिल कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed