फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Clerk of civil surgeon office arrested in Faridkot

सिविल सर्जन दफ्तर का क्लर्क गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 06:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Clerk of civil surgeon office arrested in Faridkot
फरीदकोट। विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल सर्जन दफ्तर फरीदकोट में तैनात एक क्लर्क को कांट्रैक्ट बेस पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो महिलाओं से 30 हजार रुपये की रिश्वत वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

फरीदकोट रेंज के एसएसपी विजिलेंस परमजीत सिंह विर्क व डीएसपी विजिलेंस राजकुमार ने बताया कि यह मामला अप्रैल 2018 का है। विजिलेंस के पास डोगर बस्ती निवासी परमजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि सिविल सर्जन दफ्तर फरीदकोट के क्लर्क गुरप्रीत सिंह ने उनकी पुत्रवधू और उनके दोस्त रतन चंद की भतीजी बबलजीत कौर सिविल अस्पताल फरीदकोट में कांट्रैक्ट बेस पर नौकरी पर लगवाने की बात करते हुए उनसे 30 हजार रूपये बतौर रिश्वत हासिल किए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में रतन चंद की ओर से विजिलेंस के पास गुरप्रीत सिंह के साथ फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पेश की गई थी। इस शिकायत पर पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने क्लर्क गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी क्लर्क गुरप्रीत सिंह को डीएसपी राज कुमार की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने सिविल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed