फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   cleaning workers protest, Adopted a new way, Trans dance, protest at jalandhar

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध का अपनाया नया तरीका

Wed, 06 Apr 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 06 Apr 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
cleaning workers protest, Adopted a new way, Trans dance, protest at jalandhar
जालंधर में प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
मांगों के लिए हड़ताल पर गए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध करने का नया तरीका अपनाया। हड़ताली कर्मियों ने निगम परिसर में लगाए धरनास्थल पर कुछ किन्नरों को बुलाया। वहां किन्नरों के हाथों में भाजपा के मंत्री, विधायक और मेयर के फोटो वाले पोस्टर पकड़ाकर खूब नाच करवाया।
विज्ञापन


किन्नरों ने कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, सीपीएस केडी भंडारी, विधायक मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा और मेयर सुनील ज्योति भाजपा नेताओं के पोस्टर पकड़े हुए थे। किन्नरों को हिंदी गानों की धुन पर नचाया गया। प्रदर्शन पर बैठे सफाई कर्मियों ने जमकर तालियां बजाई। धरनास्थल पर नाच रहे किन्नरों के ऊपर काले धन के रुपयों में नकली नोट भी चलाए गए।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन में प्रवेश हो गई है। हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी सुनवाई न होने के रोष में अकाली-भाजपा गठबंधन को किन्नर सरकार का करार दिया। हड़ताली कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहरों में गंदगी के अंबार बढ़ते देख मुख्यमंत्री ने पंजाब भर से हड़ताली निगम कर्मचारियों को वीरवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने वह वहीं मांग रखेंगे, जो सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर यूनियन ने तय की थी। यदि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो हड़ताल आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का मकसद शहरवासियों को परेशान करना नहीं है। सात दिनों की हड़ताल से शहर में फैली गंदगी का असर उनके परिवार पर भी समान प्रभाव से पड़ रहा है। कर्मचारियों को खुद की मांगें मनवाने के लिए मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है। इस दौरान नरेश प्रधान, अरुण कल्याण, बंटू सभ्रवाल, रिंपी कल्याण मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed