फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   civil hospital, patients, viral, vomiting, stool, health, patients increasing, jalandhar, punjab

सिविल अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 04 Aug 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 04 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
civil hospital, patients, viral, vomiting, stool, health, patients increasing,  jalandhar, punjab
अस्पताल - फोटो : demo
शहर के सिविल अस्पताल में वीरवार को करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से करीब 200 मरीज वायरल से पीड़ित थे। बाकी सौ मरीज लूज मोशन और उल्टियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन


इन मरीजों को सबसे पहले पर्ची काउंटर पर खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उसके बाद डॉक्टर से जांच करवाने में मरीजों को कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कई मरीजों का तो यह भी कहना था कि अस्पताल में भीड़ होने से उनका चेकअप भी अच्छे से नहीं हो पाया है। कई मरीजों सुबह 8 बजे से पर्ची काउंटर पर आकर बैठ गए थे, लेकिन उनको पर्ची कटवाने में 2 घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन


इलाज करवाने आई रमईया देवी, छोटे लाल, प्रेम लाला का कहना था कि पर्ची काउंटर पर स्टाफ बढ़ाया जाना चाहिए। ज्यादा समय लगने से मरीज की हालात अधिक खराब हो जाती है। वहीं जच्चा बच्चा वार्ड में डाक्टरों की सबसे ज्यादा कमी है। वार्ड में पीने के पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं सिविल अस्पताल में पानी का कूलर खराब होने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। पानी लीक होने से कूलर के आसपास गंदगी का आलम बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की लैब में मरीजों को कई घंटे तक ब्लड टेस्ट करने के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि लैब टेक्नीशियन की ओर से लोगों के सैंपल लेने के बाद उनको 2 से 3 घंटे बाद या फिर शुक्रवार आकर रिपोर्ट लेने के लिए कहा गया। टेस्ट रिपोर्ट न मिलने से कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी। इसके बाद काफी मरीज अपने घर को लौट गए।


सिविल सर्जन राजीव दुग्गल का कहना है कि अस्पताल का पूरा स्टाफ मरीजों की देखभाल में लगा हुआ है। अचानक वायरल के मरीज बढ़ गए है। इस वजह से चेकअप और टेस्ट में समय जरूर लग रहा है, लेकिन उनके इलाज में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। अस्पताल में किसी चीज की कमी नहीं है और सभी मरीजों का बढ़िया इलाज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed