फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CIA staff caught drug smuggler carrying heroin in car

Jalandhar News: सीआईए स्टाफ ने कार में हेरोइन लेकर आते नशा तस्कर दबोचा

Sun, 16 Jul 2023 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 16 Jul 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
CIA staff caught drug smuggler carrying heroin in car
सीआईए स्टाफ ने कार में हेरोइन लेकर आते नशा तस्कर को दबोचा
विज्ञापन

आरोपी से 45 ग्राम हेरोइन बरामद, थाना सिटी में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान टी-प्वाइंट के नजदीक कार्यालय होमगार्ड के समीप कार में हेरोइन लेकर आते एक नशा तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसआई निर्मल सिंह पुलिस टीम के साथ टी-प्वाइंट नजदीक कार्यालय होमगार्ड के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि राजविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी गांव डोगरांवाल सुभानपुर हेरोइन व नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। जिस पर पहले भी नशे के कई मामले दर्ज हैं। आज भी वह स्विफ्ट डिजायर कार में हेरोइन लेकर बेचने के लिए कपूरथला आ रहा है। यदि अभी नाकाबंदी तेज कर चेकिंग की जाए तो आरोपी को रंगेहाथ काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी तेज कर दी। तभी चूहड़वाल चुंगी की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया। मगर कार चालक पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और कार को पीछे की तरफ मोड़ने लगा। इस दौरान कार बंद हो गई। तभी कार चालक नीचे उतर कर भागने लगा। इस दौरान उसने अपनी जेब से एक मोमी लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ की गई तो वह वहीं नशा तस्कर निकला। जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने उसके द्वारा फेंके गए मोमी लिफाफे की जांच की तो उसमें से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed