फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   chief minister, prakash singh badal, Water and Sewerage, malot, muktsar, jalandhar, punjab

मलोट में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था पर खर्च होंगे 19 करोड़ : बादल

Mon, 18 Jul 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मलोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मलोट Updated Mon, 18 Jul 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
chief minister, prakash singh badal, Water and Sewerage, malot, muktsar, jalandhar, punjab
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मलोट में शुद्ध पेयजल, सीवरेज और सड़कों के लिए लगभग 35 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने इस विकास कार्य को तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम बादल ने रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक के दौरान मलोट के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि  शहर में पेयजल की सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नहरों से पानी सप्लाई लाइन और टैंकरों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी के टैंकरों का नवनिर्माण कर इनका स्तर ऊंचा उठाया जाएगा। ताकि शहर में सप्लाई किए जाने वाले पानी में भूजल की मिलावट न हो सके। सीएम ने कहा कि जल बूटी को रोकने के लिए नहरों के एंट्री प्वाइंट पर योग्य प्रबंध किए जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए तीन माह का समय निर्धारित करते हुए कहा कि काम के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलोट के अंदर की सड़कें बनाने के लिए लगभग 16 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। वहीं शहर की बाहरी सड़कें पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से बनाई जाएगी। इस दौरान हलका विधायक हरप्रीत सिंह की ओर से धर्मशालाओं की मुरम्मत, स्ट्रीट लाइटों व छप्पड़ों की सफाई संबंधी उठाई मांग को सीएम बादल ने प्रवानगी दी। इस दौरान पंजाब जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड की सीईओ बीके तिवाड़ी तकनीकी सलाहकार मेजर जनरल बीके, डीसी डॉ. सुमित जारंगल, मलोट के एसडीएम विशेष सारंगल, मुख्य इंजीनियर मंडी बोर्ड हरप्रीत सिंह और नगर काउंसिल अध्यक्ष राम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed