फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   chief minister, prakash singh badal, farmers, punjab field debt solve rule, muktsar, jalandhar

किसानों के लिए वरदान होगा पंजाब खेती कर्ज निपटारा कानून : बादल

Sun, 29 May 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Sun, 29 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
chief minister, prakash singh badal, farmers, punjab field debt solve rule, muktsar, jalandhar
लंबी हलके में संगत दर्शन के दौरान पंचायतों की मुश्किलें सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा शासित एनडीए सरकार बनी है तबसे प्रदेश को काफी लाभ हुआ है। केंद्र ने दरियादिली दिखाते हुए पंजाब को एम्स, आईआईएम, अमृतसर को विरासती शहर का दर्जा, अमृतसर, लुधियाना व जालंधर को स्मार्ट सिटी, जलियांवाला बाग को विश्व विरासती पार्क का दर्जा और बागबानी खोज संस्थान जैसे तोहफे दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम बादल रविवार को लंबी हलके के गांव माहूआमा में प्रेसवार्ता कर रहे थे। यहां संगत दर्शन के दौरान उन्होंने लोगों की मुश्किलें सुनीं। बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दो सालों में पंजाब को विशेष प्रोजेक्ट दिए हैं। उन्हें आशा है कि भविष्य में भी केंद्र सरकार राज्य की जायज मांगों को अनदेखा नहीं करेगी। किसानों की आत्महत्याओं पर बादल बोले कि राज्य सरकार ने पंजाब खेती कर्ज निपटारा कानून 2016 का गठन किया है।
विज्ञापन


यह कानून गैर संस्थागत और सहकारी बैंकों के कर्ज बाबत किसानों व खेत मजदूरों के लिए वरदान साबित होगा। इसके तहत खेती कर्जों संबंधी झगड़ों का निपटारा हो सकेगा। सरकार की ओर से इस कानून के तहत जिला स्तरीय फोरम और सूबा स्तरीय ट्रिब्युनल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्जदार किसान खेती कर्ज संबंधी किसी भी विवाद की हालत में जिला स्तरीय फोरम के पास शिकायत कर सकेगा। अगर वह जिला स्तरीय फोरम के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो राज्य स्तरीय ट्रिब्युनल के पास अपील दायर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गांव आधनियां, सहिणाखेड़ा, फतेहपुर मनियां, तप्पाखेड़ा, खुड्डियां गुलाब सिंह, खुड्डियां महां सिंह में भी संगत दर्शन कर पंचायतों की मुश्किलों को सुना। गांव माहूआणा में उन्होंने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, सतिंदरजीत सिंह मंटा, डीसी सुमित जारंगल, प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीआईजी युरिंदर सिंह, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed