फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Chief Minister Bhagwant Mann did yoga in Yogashala in Jalandhar

CM Yogshala: 12 हजार लोगों के साथ सीएम भगवंत मान ने किया योग, जालंधर के पीएपी ग्राउंड में आयोजन

Tue, 20 Jun 2023 08:01 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Jun 2023 08:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम को जालंधर पहुंचे और 30 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार पठानकोट के शाहपुर कंडी में नया बांध बनाने जा रही है।

विज्ञापन
Chief Minister Bhagwant Mann did yoga in Yogashala in Jalandhar
सीएम की योगशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में मंगलवार को सीएम की योगशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने योगासन किया। उनके साथ  स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, सांसद राघव चड्ढा भी योगशाला में शामिल हुए। जालंधर के पीएपी ग्राउंड में करीब 12 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने ये आयोजन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

सीएम सोमवार शाम को पहुंचे थे जालंधर
मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम को जालंधर पहुंचे और 30 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार पठानकोट के शाहपुर कंडी में नया बांध बनाने जा रही है। इस बांध के बनने से 206 मेगावाट बिजली पैदा होगी और पंजाब में 10 हजार एकड़ जमीन सिंचित होगी।

यह भी पढ़ें: Punjab: गवर्नर के अधिकार समाप्त करेगी मान सरकार, अब सीएम होंगे सभी विवि के चांसलर, विस में आएगा बिल

मान ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। अगर नीयत साफ हो तो भगवान भी साथ देता है। इससे पहले की सरकारों के कार्यकाल में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली की पैदावार को बढ़ाया है। लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।दोआबा में पहली बार नहरों का पानी आ रहा है। इससे किसानों को खेती में आसानी से पानी मिल जाएगा और उन्हें ट्यूबवेल चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जमीन का पानी भी बचा रहेगा।

मोदी बताएं, 15-15 लाख रुपये वाले पापड़ किसने बेचे थे
भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मुझ पर मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि 15-15 लाख रुपये वाले पापड़ किसने बेचे थे। जो दो-चार हजार घर में पड़े थे, वह भी नोटबंदी की भेंट चढ़ गए। पहले कहते थे दो हजार के नोट से कालाधन खत्म होगा। अब कहते हैं नोट बंद करने से खत्म होगा। मान ने तंज कसते हुए चौथी पास राजा की कहानी भी सुनाई। 

उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों ने इतिहास रचा है। कांग्रेस के 50 साल पुराने तंबू को उखाड़ फेंका है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सेंचुरी हो गई है। पहले 92 विधायक और सात राज्यसभा सदस्य थे। अब एक सांसद भी हो गया है। इससे पहले उन्होंने पर्यावरण प्रेमी व आप के राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, राघव चड्डा और लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू से मुलाकात की। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा व शीतल अंगुराल भी उनके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed