फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cheated one and a half lakh rupees on the pretext of depositing fees in Canadian college

Jalandhar News: कनाडा के कॉलेज में फीस जमा कराने का झांसा देकर पौने आठ लाख रुपये ठगे

Sun, 17 Mar 2024 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 17 Mar 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Cheated one and a half lakh rupees on the pretext of depositing fees in Canadian college
पुलिस ने किया दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने एक नौजवान से कनाडा के कॉलेज में फीस जमा कराने का झांसा देकर सात लाख 78 हजार 506 रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

पीड़ित जतिन कुमार वासी गांधी नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने कनाडा के ओंटारियो स्थित नियाग्रा काॅलेज में दाखिला लेना था। इसके लिए उसने काॅलेज में फीस जमा करवानी थी। आरोपी अमित खोखर वासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फिरोजपुर व जगजीत सिंह वासी एकता नगर हरियाणा ने उसे कहा कि उसकी फीस उक्त कॉलेज में जमा करवा देंगे। जतिन ने विभिन्न तिथियों को आरोपियों के खाते में सात लाख 78 हजार 506 रुपये जमा करवा दिए, लेकिन आरोपियों ने उसके काॅलेज में फीस जमा नहीं करवाई। जब आरोपियों से अपनी धनराशि वापस मांगी तो वे आनाकानी करने लगे। इस संबंधी उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उक्त मामले की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपी अमित व जगजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed