फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Chaos erupts during vote counting at Bajrawar Block Committee; Akali Dal stages protest.

Jalandhar News: बजरवार ब्लॉक समिति में वोटों की गिनती पर हंगामा, अकाली दल का धरना

Wed, 17 Dec 2025 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Chaos erupts during vote counting at Bajrawar Block Committee; Akali Dal stages protest.
होशियारपुर। होशियारपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की वोटों की गिनती के दौरान विवाद खड़ा हो गया। चब्बेवाल हलके के बजरवार ब्लॉक समिति जोन में अकाली दल के उम्मीदवार को 1 वोट से हार घोषित किए जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद अकाली दल के नेताओं ने काउंटिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और धरना दिया, साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीनियर अकाली नेता जतिंदर सिंह लाली बाजवा, जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह भीलोवाल और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के नेता काउंटिंग में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि विपक्षी नेताओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने दोबारा गिनती की याचिका भी दायर की थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया। अकाली दल ने आरोप लगाया कि पुलिस और चुनाव अधिकारियों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अकाली पदाधिकारी और कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed