फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Central government has no pain for farmers: Ashu

केंद्र सरकार को किसानों के लिए जरा भी दर्द नहीं : आशु

Sat, 17 Oct 2020 07:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Central government has no pain for farmers: Ashu
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के किसानों के मुद्दे पर असंवेदनशील रैवेये पर बरसते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के लिए जरा भी दर्द नहीं है। वहीं अकाली दल जो पहले तीनों कृषि कानूनों का समर्थन कर रहा था, अब अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहा है। स्मार्ट विलेज कैंपेन स्कीम फेज-2 के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में आशु ने कहा कि भाजपा यह तीनों काले कानून पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाई है, जोकि निजी कंपनियों के हाथों किसानों के शोषण का कारण बनेंगे। पहले तो कानून लागू करते समय केंद्र की एनडीए सरकार ने किसानों से बातचीत तक नहीं की और एक महीने तक किसानों के प्रदर्शन के बाद उन्हें दिल्ली बातचीत के लिए बुलाया तो वहां कोई भी केंद्रीय मंत्री नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक शहरी आधार वाली पार्टी है, जिसे ग्रामीण मसलों की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र इस बात का प्रतीक है, जोकि इन काले कानूनों का प्रभाव पंजाब में खत्म करने के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed