फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center not giving Punjab's rights even in economic crisis: Health Minister

पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू बोले- शिअद द्वारा भेजी 13 बसों से आए श्रद्धालुओं से फैला कोरोना

Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/होशियारपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/होशियारपुर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 06 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Center not giving Punjab's rights even in economic crisis: Health Minister
सिविल सर्जन और डीसी से बातचीत करते स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू।
प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी व शिअद के बीच छिड़े विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से आए श्रद्धालुओं में भारी तादाद में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने का ठीकरा अकाली दल पर फोड़ा है। सिद्धू के अनुसार ने जिन 13 बसों पर अकाली दल ने श्रद्धालुओं को पंजाब पहुंचाया, उसमें ही ज्यादातर लोग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन


सरकार ने जो बसें भेजी थीं, उनमें आए श्रद्धालुओं की बाकायदा स्क्रीनिंग की गई थी। सिद्धू बुधवार को कोविड-19 डिजीज से ग्रसित मरीजों के लिए की गईं व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में सांसद गुरजीत सिंह औजला, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, डॉ राजकुमार वेरका, सुनील दत्ती, इंद्रबीर सिंह बुलारिया सहित डिप्टी कमिश्नर से बैठक कर रिपोर्ट प्राप्त की।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि चीन से उपजा यह वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर रोष स्वरूप कहा था कि अगर इन श्रद्धालुओं के विषय में हमें जानकारी पहले ही दे देते तो पंजाब से टीमें भेजकर उनका टेस्ट करवाते। जो कोरोना पॉजिटिव आते उन्हें अलग बसों में पंजाब लाया जाता। इसके अलावा अकाली दल ने 13 बसें भेजकर जिन श्रद्धालुओं को पंजाब बुलवाया, उन्हें सीधे ही घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लोगों को घरों से उठाकर क्वारंटीन किया और सैंपलिंग की। हम जितने लोगों को नांदेड़ साहिब से पंजाब लाए, उन्हें बॉर्डर पर ही रोक कर बाकायदा टेस्ट करवाए गए। किसी को घर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में दूसरे राज्यों से आकर रोजी रोटी कमा रहे लोगों को उनके घर भेजने के लिए पंजाब सरकार वीरवार से स्पेशल ट्रेन शुरू कर रही है। इसके लिए 35 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आए लोगों का पंजाब की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में बेहतरीन भूमिका है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि उन्हें बिना परेशानी के सकुशल घर भेजें। इसके लिए प्रभावी योजना तैयार कर ली गई है।  सोनिया गांधी ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों में रहने वाले लोगों को सरकारी खर्च पर भेजा जाएगा। जहां दूसरे दलों की सरकारें हैं वो भी ऐसा ही कदम उठाएं।

सिद्धू ने कहा कि हमारे हेल्थ वर्कर अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। मोगा में चार आशा वर्कर पॉजिटिव आई हैं। यह लड़ाई सिर्फ सरकार व हेल्थ वर्करों की नहीं, सभी की सामूहिक है। सैंपलिंग व टेस्टिंग में खामियों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जब लड़ाई बड़ी हो तो छोटी मोटी चूक होती है। हम इन्हें दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

पंजाब का हक नहीं दे रहा केंद्र

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र से 150 करोड़ की मांग की थी। लेकिन केंद्र ने पंजाब को आर्थिक मदद के नाम पर महज 71 करोड़ रुपये ही दिए। जोकि बेहद कम हैं। यह बात पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पठानकोट के कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के दौरे के दौरान कही।

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं श्रम मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने पठानकोट का दौरा कर उच्च अधिकारियों के संग बैठक की और कोविड-19 संबंधी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बुंगल के सीएमसी कोविड-19 विशेष अस्पताल का दौरा कर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू, पुरुष वार्ड और महिला वार्ड का निरीक्षण किया।

पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू ने केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से अपने हिस्से के जीएसटी रिफंड की मांग की थी लेकिन केंद्र ने इस आर्थिक संकट की घड़ी में भी पंजाब को उसका हक नहीं दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से जितने भी मजदूर, विद्यार्थी, श्रद्धालु पंजाब आए हैं, दूसरे राज्यों ने जरा भी उसमें सहयोग नहीं दिया। किसी भी राज्य ने पंजाब के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया।

इसी की बदौलत पंजाब में संक्रमितों का ग्राफ बढ़ा। जबकि, पंजाब सरकार अन्य राज्य के लोगों को भेजने के दौरान पूरी जांच के साथ फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर रही है। कोरोना राष्ट्रीय आपदा थी, जिसमें सारा खर्च केंद्र सरकार को उठाना था। लेकिन पंजाब सरकार दूसरे राज्य के लोगों को भेजने का सारा खर्च खुद उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंजाब सरकार अपने खर्चे पर अपने लोगों को लाई, इसी तरह अन्य राज्य सरकारें अपने खर्च पर अपने नागरिकों को वापस लेकर जाएं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए पूरे पंजाब में 5 हजार आइसोलेशन बेड तैयार किए गए हैं। पंजाब में 1 लाख लोगों को क्वारंटीन करने का बंदोबस्त भी किया हैं। निरीक्षण में कैबिनेट मंत्री सिद्धू के अलावा पठानकोट विधायक अमित विज, डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा, भोआ विधायक जोगिंदर पाल, एसएसपी दीपक हिलोरी, एसपी रमनीश चौधरी, सिविल सर्जन विनोद सरीन, एसएमओ भूपिंदर सिंह मौजूद थे।

होशियारपुर: कोरोना से निपटने में कामयाब होगा मिशन फतेह: सिद्धू

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि सूबे में कोविड-19 पर काबू पाने के लिए शुरू किया गया मिशन फतेह कामयाब होगा। सिद्धू ने होशियारपुर में कोविड-19 की स्थिति और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 पर जीत हासिल करने में मिशन फतेह जरूर कामयाब होगा व कोरोना के खिलाफ यह जंग कामयाबी से जीती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed