{"_id":"578dfbba4f1c1b217fc4b4f8","slug":"cbi-raid-jalandhar-doordarshan-investigation-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर दूरदर्शन घोटाले की शिकायत, सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर दूरदर्शन घोटाले की शिकायत, सीबीआई का छापा
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Tue, 19 Jul 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : Getty
सीबीआई की टीम ने सोमवार को जालंधर दूरदर्शन केंद्र में छापामारी की। कई घंटे तक सीबीआई की टीम केंद्र के अंदर आला अधिकारियों से पूछताछ करती रही।
शिकायत फिल्म वितरक सुरजीत सिंह ने की थी। उनका कहना था कि दूरदर्शन में रिश्वत लेकर भी उनका स्लॉट नहीं चलाया जाता है, जबकि इसके लिए पैनल बना हुआ है, उनका उसमें नाम है। इसके अलावा यह भी शिकायत हुई थी कि दूरदर्शन में जो स्ट्रिंगरों की भर्ती की गई है, उसमें घालमेल हुआ है।
टीम में चंडीगढ़ व अन्य राज्यों से भी सीबीआई के अधिकारी शामिल थे। टीम ने अंदर रिकार्ड को तो खंगाला ही साथ ही कई अधिकारियों से लंबी पूछताछ की। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस रवाना हो गई। इस दौरान दूरदर्शन कार्यालय पूरी तरह से सील कर दिया गया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।