फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   case registered sojourner board Congress councilor Jalandhar

जालंधर में कांग्रेसी पार्षद के बोर्ड पर कालिख पोतने वाले पर मामला दर्ज

Sat, 23 Jan 2021 09:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
case registered sojourner board Congress councilor Jalandhar
जालंधर। पार्षद व जिला कांग्रेस के महासचिव रोहन सहगल के बोर्ड पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने 15 अक्तूबर 2020 को हुई इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली हैं। कांग्रेसी पार्षद रोहन सहगल ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि वह प्रतिष्ठित परिवार से हैं। 15 अक्तूबर 2020 को मॉडल टाउन मार्केट स्थित उनके दफ्तर के बाहर लगे बोर्ड पर लगे उनकी फोटो पर किसी ने कालिख पोत दी। इसका वीडियो व फोटो बनाकर वायरल किया गया था, जिससे उनको काफी ठेस लगी है। एसीपी हरमिंदर सिंह गिल के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में साफ हुआ है कि सुबह करीब 6 बजे एक युवक कंबल लपेटकर उनके दफ्तर के बाहर आया। दो मिनट रुकने के बाद उसने बोर्ड पर कालिख पोती। फिर वह पैदल ही चला गया। एसीपी का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed