फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case registered for attempt to murder in case of ASI cutting leg

एएसआई की टांग काटने के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Thu, 26 Aug 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case registered for attempt to murder in case of ASI cutting leg
गढ़शंकर (होशियारपुर)। बुधवार को देर शाम गढ़शंकर के ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत एएसआई की टांग काटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में माहिलपुर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में मक्खन सिंह निवासी ऐमां जट्टां ने कहा कि 25 अगस्त को वह देर शाम आपने खेतों में बने डेरे पर जा रहा था तो बिस्त दोआब नहर की पटड़ी पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला तो उसने गांव के सरपंच को सूचित किया। सरपंच ने पुलिस चौकी कोटफतूही को सूचित किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। यहां व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह निवासी पंडोरी लद्धा सिंह के तौर पर हुई, जो गढ़शंकर में ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन

वह देर शाम अपनी ड्यूटी खत्म कर बिस्त दोआब नहर की पटड़ी से गांव पंडोरी लद्धा सिंह वापस जा रहे थे और बिंझों गांव के पास गंभीर रूप से घायल मिले थे। उनकी एक टांग में काट दी गई थी और गंभीर हालात में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया था। परिजन उन्हें नवांशहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। माहिलपुर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मानकर चल रही है कि हो किसी ने रंजिशन यह हमला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed