{"_id":"60f807658ebc3e79c15afb12","slug":"case-registered-against-gangsters-demanding-ransom-on-whatsapp-call-firozpur-news-pkl420804365","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर : फिरौती मांगने पर गैंगस्टर प्रीत सेखों व लंडा हरिके पर मामला दर्ज, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे बीस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर : फिरौती मांगने पर गैंगस्टर प्रीत सेखों व लंडा हरिके पर मामला दर्ज, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे बीस लाख रुपये
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना मक्खू पुलिस ने एक कारोबारी से व्हाट्सएप काल कर बीस लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में प्रीत सेखों अमृतसरियां और लंडा हरिके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि ये दोनों नाम प्रसिद्ध गैंगस्टरों के हैं। धनराशि नहीं देने की एवज में बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। यह भी चेतावनी दी है कि समय पर रकम नहीं पहुंची तो ट्रेलर भी दिखाएंगे और धनराशि दोगुना वसूलेंगे। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को पीड़ित के बयान पर उक्त दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दर्शन कुमार वासी वार्ड नंबर नौ, मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे 19 जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप काल आई और अपना नाम प्रीत सेखों अमृतसरियां और लंडा हरिके बताकर कहा कि उन्हें बीस लाख रुपये चाहिएं। उक्त धनराशि नहीं देने पर उसके बेटे को नुकसान पहुंचाया जाएगा। उसके बाद दोबारा उसे 20 जुलाई को मोबाइल फोन पर उसी नंबर से काल आई और धनराशि मांगने लगे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी के मैसेज आने लगे। बदमाशों ने कहा कि दो दिन के भीतर उक्त धनराशि नहीं पहुंचाई तो एक ट्रेलर दिखाएंगे और मांगी हुई फिरौती दोगुना वसूलेंगे। इसके बाद से उक्त कारोबारी भयभीत है।
उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरविंदर पाल सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत पहुंची है और प्रीत सेखों और लंडा हरिके के नाम पर मामला दर्ज किया है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि जिससे फिरौती मांगी है, वह कारोबारी व्यक्ति है। इसलिए मामले की गंभीरता से तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
प्रीत सेखों व लंडा हरिके हैं गैंगस्टर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रीत सेखों अमृतसरियां और लंडा हरिके (लखबीर सिंह उर्फ लंडा) ये दोनों प्रसिद्ध गैंगस्टर है। सेखों अमृतसर का रहने वाला है जबकि लंडा तरनतारन के हरिके पत्तन निवासी है। उल्लेखनीय है कि पट्टी (तरनतारन) के नदोहर चौक में पिछली 27 मई की सुबह गैंगस्टर प्रीत सेखों ने अमनदीप सिंह उर्फ फौजी व प्रभदीप सिंह उर्फ पूर्ण की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके पत्तन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। लंडा कनाडा में बैठा हुआ है। लंडा के इशारे पर ही सेखों ने दोनों की हत्या की थी।