{"_id":"649d68e7ec86c80bc20a9a46","slug":"case-registered-against-four-for-embezzlement-of-175-lakhs-from-the-company-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-270-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कंपनी से साढ़े 17 लाख का गबन करने के आरोप में चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कंपनी से साढ़े 17 लाख का गबन करने के आरोप में चार पर मामला दर्ज
Thu, 29 Jun 2023 04:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने मुथूट फिनकार्प गोल्ड लोन कंपनी से 17 लाख 50 हजार 208 रुपये का गबन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी लोगों से गोल्ड लेकर लोन देती थी। सभी आरोपी फरार हैं।
पंकज गुप्ता वासी सिरसा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मुथूट फिनकार्प गोल्ड लोन कंपनी में केवल कुमार वासी गोलेवाला, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह व संदीप सिंह वासी चक पोजोके कार्यरत हैं। कंपनी ने आडिट करवाया तो 17 लाख 50 हजार 208 रुपये का घोटाला सामने आया है। ये गबन केवल कुमार, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह व संदीप सिंह ने किया है। पंकज के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।