फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case registered against 7 for beating police personnel

पुलिस मुलाजिमों को पीटने के आरोप में एआईएसएफ के नेता समेत सात पर मामला दर्ज

Wed, 13 May 2020 05:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 7 for beating police personnel
नाके पर तैनात पुलिस के दो मुलाजिमों को पीटकर जख्मी करने और एएसआई से बहस करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) के सीनियर नेता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना बीमारी के चलते पुलिस ने मन्ने वाला रोड को तार लगाकर सील किया था। क्षेत्र को खुलवाने के लिए जत्थेबंदी के नेताओं के साथ एएसआई जगदीश सिंह की बहस हो गई थी। सोमवार रात आठ बजे एएसआई ड्यूटी खत्म कर घर चला गया था। नाके पर पुलिस मुलाजिम बलविंदर सिंह समेत दो लोगों की ड्यूटी थी, जिन्हें चार नकाबपोश लाठियों से पीटकर फरार हो गए थे। एएसआई सर्बजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिम बलविंदर सिंह समेत दो लोगों पर लाठियों से हमला करने के आरोप में मलकीत सिंह, निर्मल सिंह वासी पीरे के उताड़ और गुरपिंदर सिंह वासी चक्क रूमवाला और तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, सीपीआई के वरिष्ठ नेता हंसराज गोल्डन ने बताया कि उनकी जलालाबाद के डीएसपी जसपाल सिंह के साथ बैठक हुई है, इसमें उन्हें बताया गया कि पुलिस मुलाजिमों पर लाठियों से हमला एआईएसएफ के नेता नरिंदर सिंह ढाबां ने नहीं किया है। गोल्डन ने बताया कि ढाबां की भाभी की जलालाबाद अस्पताल में डिलीवरी होने वाली थी। डिलीवरी होते ही बच्चा मर गया। सील इलाके में ढाबां का घर था। इस कारण ढाबां को क्षेत्र में चार-पांच बार आना जाना पड़ा और एएसआई जगदीश सिंह के साथ कहासुनी हुई। सोमवार को ढाबां अपने परिवार की तीन महिलाओं के साथ घर जा रहा था। इलाका सील था और रास्ते में लकड़ी के बड़े-बड़े बाले लगाए थे, इन्हें हटाने के लिए पुलिस मुलाजिमों को कह रहा था। गोल्डन ने पुलिस को विश्वास दिलवाया कि रात के समय दो पुलिस मुलाजिमों पर जो हमला किया है, वो उनके बंदे नहीं थे। ये बात पुलिस ने मान ली है, ढाबां पर सिर्फ एएसआई के साथ बहस करने का मामला दर्ज है। पुलिस मुलाजिमों पर हमला करने संबंधी कोई मामला उन पर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed