फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case of theft and sacrilege in Shree Ram Mandir located in Goraya of Jalandhar

Jalandhar: गोराया के राम मंदिर में ताले तोड़कर घुसे चोर, प्रतिबंधित एरिया में जूते पहने घूमते दिखे

Wed, 17 Jan 2024 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

मंगलवार रात दो बजे के बाद चोर ताले तोड़कर मंदिर में घुसे। मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी वहां पर जूते पहन कर चोर घूमते रहे। सुबह के समय मंदिर के सेवादारों को जब पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Case of theft and sacrilege in Shree Ram Mandir located in Goraya of Jalandhar
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर देहात के थाना गोराया में स्थित ऐतिहासिक श्री राम मंदिर श्री ऋषि कुटिया में चोरी के साथ साथ बेअदबी करने का मामला सामने आया है। घटना का पता सुबह चला तो मंदिर के सेवादारों में रोष की लहर फैल गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात दो बजे के बाद चोर ताले तोड़कर मंदिर में घुसे। मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी वहां पर जूते पहन कर चोर घूमते रहे। सुबह के समय मंदिर के सेवादारों को जब पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मंदिर के सेवादारों द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें सभी आरोपी नजर आ गए। गोलक से पैसे निकलाने के बाद चोर खाली गोलकें रेलवे लाइनों के पास फेंक गए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है उधर हिंदू संगठनों ने घटना के बाद कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed