फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case of sacrilege in Gurdwara Singh Sabha located in Model Town of Jalandhar

Jalandhar: गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी, जमीन पर पड़े मिले गुटका साहिब और फटे हुए धार्मिक पोस्टर

Sat, 21 Jan 2023 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 03:25 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोआ और एसीपी मॉडल टाउन रणधीर कुमार सहित थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ इस मामले को लेकर अधिकारियों की बात चल रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Case of sacrilege in Gurdwara Singh Sabha located in Model Town of Jalandhar
जालंधर में बेअदबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन साहब में पिछले कुछ दिनों से रेनोवेशन के काम चल रहा है जहां मजदूर लगे हुए हैं, वहां पर श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक पोस्टर फटे हुए जमीन पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदियां मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो जमीन पर श्री गुटका साहिब और धार्मिक पोस्टर गिरे पड़े थे, जिन्हें उन्होंने आदर सम्मान के साथ वहां से उठाया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोआ और एसीपी मॉडल टाउन रणधीर कुमार सहित थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ इस मामले को लेकर अधिकारियों की बात चल रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुटका साहिब और पोस्टर वहां कैसे आए, पुलिस काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed