फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   case has been registered against four gangsters

जेल से वीडियो वायरल करने वाले चार गैंगस्टरों पर मामला दर्ज

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
case has been registered against four gangsters
फिरोजपुर में थाना सिटी पुलिस ने सेंट्रल जेल फिरोजपुर से जेल अधिकारियों के खिलाफ वीडियो तैयार कर वायरल करने वाले चार गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेल अधिकारियों ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया है जिससे वीडियो तैयार किया गया है। उक्त गैंगस्टरों ने जेल अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाकर वीडियो तैयार किया था जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जेल प्रशासन की तरफ से उक्त गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल फिरोजपुर के सिक्योरिटी जोन के अहाता नंबर-चार में गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा, गैंगस्टर कुलविंदर सिंह, गैंगस्टर रजनीश कुमार और गैंगस्टर अकुल कुमार बंद हैं। इन गैंगस्टरों ने 18 अगस्त को जेल प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ एक झूठा वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। वीडियो अधिकारियों के हाथ लग गया। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखवंत सिंह ने जेल मुलाजिमों को साथ लेकर वीरवार को सिक्योरिटी जोन में तलाशी अभियान शुरू किया। जेल मुलाजिमों ने वहां लगे आरओ व वाटर कूलर की टंकी में चेकिंग की तो उसमें से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसी मोबाइल से गैंगस्टरों ने वीडियो बनाकर वायरल किया था।
विज्ञापन

एएसआई कुलदीप सिंह के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखवंत सिंह की शिकायत पर वीरवार को उक्त चारों गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed