फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against New Delhi resident molesting female relative

महिला रिश्तेदार से छेड़छाड़ के आरोप में नई दिल्ली निवासी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 15 Dec 2020 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against New Delhi resident molesting female relative
कपूरथला। पंजाब के डीजीपी क्राइम के आदेश पर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी व्यक्ति के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज किया गया है। नई दिल्ली निवासी आरोपी पर उसकी महिला रिश्तेदार के घर पर जाकर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने, मारपीट व उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। इस बारे में पीड़ित महिला ने 19 नवंबर 2019 को डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (इंवेस्टिगेशन) चंडीगढ़ को शिकायत दी थी। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीजीपी ने शिकायत सहायक इंस्पेक्टर ऑफ जनरल पुलिस क्राइम जालंधर जोन को मार्क की थी, जिन्होंने 11 सितंबर 2020 को जांच पूरी कर रिपोर्ट डीजीपी क्राइम को सौंप दी। इस रिपोर्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि थाना सिटी कपूरथला को सात अप्रैल 2019 को दी गई शिकायत और थाने के जांच अफसर के लिखे बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed