फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car mounted on ASI standing at the block, leg broken

कपूरथला : नाके पर खड़े एएसआई पर चढ़ाई कार, सीआईए स्टाफ ने पीछा कर आरोपी को दबोचा

Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Car mounted on ASI standing at the block, leg broken
कपूरथला। कपूरथला-जालंधर रोड पर पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान साइंस सिटी चौकी प्रभारी एएसआई ठाकर सिंह पर चालक ने वरना कार चढ़ा दी। इस हादसे में उनकी टांग टूट गई। उनके साथ खड़े मुंशी ने भागकर जान बचाई। सीआईए स्टाफ ने पीछा करके कार सवार को जालंधर के गांव मंड से दबोच लिया है। आरोपी की गाड़ी वहां खेत में पलट गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार से भारी मात्रा में असलहा और अन्य संदिग्ध पदार्थ मिले हैं। हालांकि अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने जख्मी एएसआई को कपूरथला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार एएसआई ठाकर सिंह ने पुलिस बल के साथ दोपहर करीब पौने तीन बजे नाका लगा हुआ था। इस दौरान कपूरथला से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने स्पीड बड़ा दी। आरोपी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारी, जिसमें एएसआई कार के आगे आ गया। चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। एएसआई ठाकर सिंह से संपर्क किया गया तो फोन उनकी पत्नी ने उठाया और अस्पताल में भर्ती होने की बात कही।
विज्ञापन

मॉडर्न जेल कपूरथला से तार जुड़ने होने की संभावना
इस मामले के तार मॉडर्न जेल कपूरथला से जुड़े होने की संभावना है। मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक दिन पहले ही सीआईए स्टाफ थाना कोतवाली में छह हवालातियों को नामजद कर उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। ये सभी मॉडर्न जेल कपूरथला में बंद हैं। इन हवालातियों से पूछताछ के दौरान सीआईए स्टाफ को हथियारों की खेप का इनपुट मिलने की संभावना के मद्देनजर पुलिस नाके लगाए हुए थे। इस संबंधी डीएसपी-डी अमृत सरूप डोगरा ने बताया कि इन हवालातियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed