{"_id":"68e692ad65008c19cf07a4e8","slug":"car-collides-with-truck-two-youths-die-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-108779-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह दयालपुर के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुबह करीब पांच बजे अमृतसर की ओर जा रहे सरिये से लदे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से एक बलेनो कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अमृतसर निवासी 22 वर्षीय चांद और 21 वर्षीय निखिल शर्मा के रूप में हुई है। घायलों में शुभम, कोहली और रुद्रा शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और सड़क पर हल्की धुंध के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।