फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car, body, canal, police, Case, Sangrur

नहर में मिली कार और लाश

Sat, 17 May 2014 10:46 PM IST
संगरूर।
संगरूर। Updated Sat, 17 May 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Car, body, canal, police, Case, Sangrur
गांव बुग्गर की कोटला ब्रांच नहर में कार के साथ एक व्यक्ति की लाश मिली है। थाना लोंगोवाल की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना लोंगोवाल के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें गांव के सरपंच का फोन आया कि नहर में एक स्कॉडा कार गिरी हुई है। पुलिस ने छानबीन की तो कुछ दूरी पर एक व्यक्ति की लाश भी मिली। पुलिस ने कार के दस्तावेजों की जांच की और कार की आरसी पर जिस व्यक्ति का नाम था उसके साथ संपर्क किया। उसने बताया कि उसने यह कार दस दिन पहले मेजर सिंह नाम के व्यक्ति को बेच दी है।
विज्ञापन


जब पुलिस ने मेजर सिंह के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने मृतक की पहचान मेजर सिंह के रूप में करते हुए बताया कि वह शुक्रवार रात से घर से गायब है। मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर ने बताया कि उनके परिवार का पिछोकड़ गांव पक्खो कलां जिला बरनाला है लेकिन आठ साल से वह बाबा काला महल नाई वाला रोड बरनाला में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को शक है कि मृतक के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। लाश को नहर में डुबोने की कोशिश की गई लेकिन नहर में घास बड़ी होने के कारण लाश बीच में ही फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed