फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   captain amrinder singh, meeting, congress, jalandhar

कांग्रेसियों ने कैप्टन को सुनाया दुखड़ा

Sat, 02 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 02 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, meeting, congress, jalandhar
जालंधर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार को कांग्रेसियों के साथ बात करने के लिए जालंधर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनसे शिकायत की कि किस तरह सत्ताधारी विधायक माफिया को चला रहे हैं और कांग्रेसियों पर झूठे केस दर्ज कर उनको डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे पहले पीएस गार्डन स्थित कांग्रेस वर्कर मीटिंग में पहुंचे। कांग्रेसी पार्षद देसराज जस्सल ने कहा कि इलाके के भाजपा विधायक केडी भंडारी कांग्रेसियों पर झूठे केस दर्ज करवाते हैं। युवाओं को कई फर्जी केसों में डाला जा रहा है। कैप्टन ने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद झूठे केसों की जांच की जाएगी। एक युवक करण दत्ता ने भाजपा विधायक पर इलाके में नशा बिकवाने का आरोप लगाया और कहा कि खुलेआम पुलिस की मदद से नशा बेचा जा रहा है। कैप्टन ने कहा कि चिंता न करो, सरकार बनते ही भाजपा विधायक को जेल में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं जिनकी भाजपा व शिअद नेताओं के साथ दोस्ती है, जिससे कांग्रेसी वर्करों को कुछ समझा ही नहीं जाता और ऐसे नेताओं को कांग्रेस पार्टी तरजीह देती है। जालंधर के देहात कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग एएस फार्म हाउस में हुई, जिसमें एक कांग्रेसी महिला सरपंच ने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने महिला की प्रदेश कांग्रेस प्रधान किट्टू ग्रेवाल को बना दिया है, जिन्होंने 2012 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और उनको 400 मत मिले थे। इस हिसाब से उनको तो एआईसीसी की महिला प्रधान बना देना चाहिए क्योंकि उन्हें तो 700 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed