फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Captain Amarinder Singh said PM Modi strong leader

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले पीएम मोदी तगड़े लीडर

Mon, 14 Feb 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh said PM Modi strong leader
जालंधर। पंजाब के पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा समय कभी-कभी आता है, जब देश को कोई तगड़ा इंसान मिले। आज नरेंद्र मोदी के तौर पर देश को ऐसा नेता मिला है। उन्होंने कड़े कदम उठाए हैं। कैप्टन ने कहा कि हमारा पहला मकसद सुरक्षा है। पंजाब के साथ पाकिस्तान बार्डर सटा हुआ है। चीन भी उससे गठजोड़ कर रहा है और अफगानिस्तान में भी तालिबान आ गया है, जिसे भी भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत को मजबूत प्रधानमंत्री के बगैर नहीं संभाला जा सकता। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस कहती है भाजपा, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मेरा प्यार है। मुझे कोई एतराज नहीं। जिसे जो कहना है कहता रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। काउंटर इंटेलीजेंस से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा भारतीय सेना को भी तैनात किया गया था। पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस विंग ने आर्मी की भी मदद मांगी। आर्मी से बम डिटेक्शन और डिस्पोजल टीम की मांग की गई है। ड्रोन के खतरे को देखते हुए भी संबंधित इक्यूवपवमेंट लगाने को कहा गया। सभी अफसरों को कह दिया गया कि पीएम के लिए ब्लू बुक के हिसाब से सुरक्षा की जाए। आला अधिकारी चप्पे चप्पे पर तैनात थे, परिंदा भी पर नहीं मार सकता था।
विज्ञापन

झलकियां...
1- केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी स्टेज पर नहीं बैठी बल्कि वह मीडिया गैलरी में बैठकर पीएम का भाषण सुनती रही। दरअसल, वह पंजाब की चुनाव की सहप्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- पीएम मोदी तीन हेलीकॉप्टरों के काफिले में पहुंचे और पीएपी के अंदर ही उतरे, वहां से भाषण करने के बाद वहीं से निकल गए। उन्होंने सड़क मार्ग का इस्तेमाल नहीं किया।
3- किसानों ने विरोध का एलान कर रखा था, लिहाजा पुलिस ने किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया।
4- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जनता के बीच खड़े होकर रैली प्रबंधों का जायजा लेते रहे, वह पंजाब के चुनाव प्रभारी हैं।
5- पीएम मोदी ने विजय सांपला से हाथ मिलाया तो दो बार उनकी पीठ थपथपाई।
6- पीएम मोदी पगड़ी पहनकर स्टेज पर पहुंचे, भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने उनको चुनरी भेंट की जबकि कैप्टन व ढींडसा ने किरपाण व शाल देकर सम्मानित किया।
7- भाजपा वर्करों में खासा जोश भरने के लिए हंसराज हंस ने गीत सुनाकर सबका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed