फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cantor hit the bike, husband died, wife injured

कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर पति की मौत, पत्नी जख्मी

Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cantor hit the bike, husband died, wife injured
फिरोजपुर। फिरोजपुर जीरा राजमार्ग स्थित सरकारी डिग्री कालेज के नजदीक एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बुधवार को आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता जसपाल कौर वासी नाजू शाह मिसरी वाला ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि वह अपने पति गुरचरण सिंह (60) के साथ बाइक पर फिरोजपुर शहर एलआईसी दफ्तर में किश्त जमा करने जा रहे थे। फिरोजपुर जीरा रोड स्थित सरकारी डिग्री कालेज के नजदीक पहुंचे कि एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर गए और उनके सिर पर गहरी चोट लगी। दोनों को जख्मी हालत में फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, गुरचरण की नाजुक हालत देख उसको मोगा रेफर कर दिया। हादसे की तफ्तीश कर रही सबइंस्पेक्टर परमजीत कौर के मुताबिक पीड़िता जसपाल कौर के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश के लिए हादसा स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed