{"_id":"615f59878ebc3ed08f30936a","slug":"canter-mounted-on-youths-who-fell-due-to-bus-collision-firozpur-news-pkl429339443","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से गिरे युवकों पर चढ़ा कैंटर, शरीर से अलग हुआ एक युवक का पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से गिरे युवकों पर चढ़ा कैंटर, शरीर से अलग हुआ एक युवक का पांव
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत आते गांव मोहनके उताड़ के पास वीरवार को मिनी बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर से तेज रफ्तार कैंटर चढ़ गया। इसमें एक नौजवान का बायां पांव कैंटर तले कुचलने से शरीर से अलग हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
उपचाराधीन जग्गा सिंह निवासी गांव शरीह वाला बराड़ ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दो साथी इंद्रजीत सिंह व गुरसेवक सिंह बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही मोहनके उताड़ पहुंचे तो पीछे से आ रही मिनी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक बस से टकराने के कारण तीनों सड़क पर गिर गए।
इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कैंटर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में आरोपी चालक बस लेकर और दूसरा कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बस और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।