फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canadian court Abhijeet Kingra sentenced to six years firing at singer AP Dhillon Vancouver home

कनाडा कोर्ट का फैसला: अभिजीत किंगरा को छह साल कैद, गायक एपी ढिल्लों के वैंकूवर स्थित घर पर की थी फायरिंग

Thu, 02 Oct 2025 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 03:31 PM IST
सार

कनाडा पुलिस ने अभिजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया था। बीसी की अदालत ने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आग लगाने और किसी की सुरक्षा के प्रति लापरवाही से बंदूक चलाने के आरोपों में दोषी ठहराया।

विज्ञापन
Canadian court Abhijeet Kingra sentenced to six years firing at singer AP Dhillon Vancouver home
एपी ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा के वैंकूवर आइलैंड वाले घर पर पिछले साल हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट ने 26 साल के अभिजीत किंगरा को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उसे 6 साल की सजा सुनाई है। किंगरा ने एपी ढिल्लों के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी आग लगा दी थी। 
विज्ञापन


कनाडा पुलिस ने अभिजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया था। बीसी की अदालत ने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आग लगाने और किसी की सुरक्षा के प्रति लापरवाही से बंदूक चलाने के आरोपों में दोषी ठहराया। किंगरा का लारेंस गैंग से संबंध था और उसे कनाडा में एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन


किंगरा की सजाएं, 2 और 6 साल, एक साथ काटी जाएंगी। जेल में बिताए समय के बाद उसे करीब अन्य 4.5 साल कैद काटनी होगी। इसके अतिरिक्त, उस पर हथियार रखने पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और 24 साल का आरोपी वांछित है। उक्त हमलावर पहले विनिपेग में रहता था और अब माना जा रहा है कि वह भारत में है। दो सिंतबर 2024 की सुबह गोलियां चलाने और घर को नुकसान पहुंचाने के मामले ने कनाडा के वैंकूवर आइलैंड और पंजाबी म्यूजिक दुनिया में भारी दहशत पैदा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed