{"_id":"67c2c3f990c92c9b0d03f439","slug":"canada-doors-open-for-teachers-and-health-workers-no-place-for-truck-drivers-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा से अच्छी खबर: शिक्षकों-हेल्थ वर्करों के लिए खुले कनाडा के दरवाजे: ट्रक ड्राइवरों के लिए जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा से अच्छी खबर: शिक्षकों-हेल्थ वर्करों के लिए खुले कनाडा के दरवाजे: ट्रक ड्राइवरों के लिए जगह नहीं
Sat, 01 Mar 2025 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल/कंवरपाल, अमर उजाला/संवाद, जालंधर
सुरिंदर पाल/कंवरपाल, अमर उजाला/संवाद, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 03:54 PM IST
सार
ताजा नियमों के मुताबिक सूची के अनुसार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित श्रेणी के अंतर्गत अब कई व्यवसायों को प्राथमिकता सूची से हटा दिया है। इसमें आर्किटेक्ट, कंप्यूटर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेवलपर्स, सिस्टम मैनेजर और डेटा वैज्ञानिक शामिल थे।
विज्ञापन
कनाडा में शिक्षक-हेल्थ वर्कर्स की नाैकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में नौकरी करने या वहां जाकर बसने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है लेकिन पंजाब से जाकर कनाडा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वालों के लिए बुरी खबर है। अगर आप शिक्षक हैं, हेल्थ वर्कर हैं या पेशेवर कुक हैं तो कनाडा आपका इंतजार कर रहा है क्योंकि कनाडा सरकार ने पेशेवर कामकाजी लोगों की प्राथमिकता सूची में बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन
कनाडा ने वर्ष 2025 के लिए कुशल अप्रवासियों की प्राथमिकता वाले व्यवसायों की लिस्ट अपडेट की है। यह लिस्ट कनाडा एक्सप्रेस एंट्री के लिए है जिसमें कनाडा को बड़े पैमाने पर विभिन्न स्तर के शिक्षकों की आवश्यकता है। इनमें सहायक शिक्षक से लेकर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक और रसोइयों को शामिल किया गया है, जबकि ट्रांसपोर्ट सेक्टर और कई संबंधित नौकरियों को लिस्ट से हटा दिया गया है। यह पंजाबियों के लिए झटका है क्योंकि कनाडा में ट्रांसपोर्ट कारोबार पर पंजाब का वर्चस्व है।
विज्ञापन
यह बदलाव आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) द्वारा किए गए हैं। आप्रवासन विभाग ने कनाडाई श्रम बाजार की जरूरतों के साथ कुशल आप्रवासन को लागू करने के लिए जून 2023 में श्रेणी-आधारित चयन प्रणाली की शुरुआत की थी। यह प्रणाली स्वास्थ्य देखभाल, एसटीईएम व्यवसायों, व्यापार और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती है। इसके साथ ही यह उन लोगों को भी प्राथमिकता देता है जिनकी फ्रेंच भाषा पर मजबूत पकड़ हो। इसका फायदा पंजाबी समुदाय के लोग अधिक उठाते रहे हैं जो सीधा कनाडा की पीआर हासिल कर लेते थे।
विज्ञापन
ताजा नियमों के मुताबिक सूची के अनुसार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित श्रेणी के अंतर्गत अब कई व्यवसायों को प्राथमिकता सूची से हटा दिया है। इसमें आर्किटेक्ट, कंप्यूटर इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेवलपर्स, सिस्टम मैनेजर और डेटा वैज्ञानिक शामिल थे। हालांकि, बीमा एजेंट और दलालों को भी नई सूची में शामिल किया गया है। रसोइयों को भी नई सूची में जगह दी गई है। पहले की सूची में परिवहन क्षेत्र को प्रमुखता दी गई थी लेकिन अब कनाडा को विदेशी ड्राइवरों की जरूरत नहीं है। इस क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर, भारी उपकरण ऑपरेटर और एयरलाइन पायलट जैसे व्यवसायों को भी अब कुशल आव्रजन प्रणाली के तहत वीजा नहीं मिल पाएगा। आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा है कि कनाडा की चयन प्रणाली को देश की उभरती जरूरतों के अनुकूल बनाया गया है।
कनाडा के नामचीन लेखक सुखविंदर सिंह के मुताबिक पंजाब पर इसका असर होगा। कनाडा में पंजाबी मूल के युवा ही ट्रक चालक हैं। लिहाजा अगर उनको पीआर सूची से हटाया गया है तो स्वाभाविक है कि पंजाबियों पर असर होगा।