फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canada Court decision in fight over 2 million Dollar lottery Prize

दो मिलियन डाॅलर की लाॅटरी किसकी: दोस्त के इनाम पर चार पंजाबियों ने जताया हक, कनाडा कोर्ट का बड़ा फैसला

Fri, 17 Jan 2025 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

15 अगस्त, 2022 को मनदीप सिंह मान ने 12 डॉलर खर्च कर टिकट खरीदा, जिससे दो मिलियन डॉलर का पुरस्कार निकला। मनदीप सिंह मान के सहकर्मियों ने पुरस्कार राशि पर दावा जताया। इसके बाद मामला अदालत पहुंच गया था।

विज्ञापन
Canada Court decision in fight over 2 million Dollar lottery Prize
पंजाबी युवक की कनाडा में लगी लाॅटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में पांच पंजाबी दोस्त इसलिए आपस में झगड़ पड़े, क्योंकि उनमें से एक दोस्त की 2 मिलियन डॉलर की लाॅटरी निकल आई। चारों दोस्तों ने लाॅटरी की टिकट के इनाम पर अपनी हिस्सेदारी का यह कहकर दावा जताया कि उन्होंने मिलकर टिकट खरीदा था।
विज्ञापन


चारों पंजाबियों की उम्मीदें उस समय धराशायी हो गईं, जब अदालत ने 2 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि में हिस्सेदारी के दावे को खारिज कर दिया। अदालत ने मनदीप सिंह मान के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि लाखों डॉलर की लॉटरी जीतना खुशी का स्रोत है, लेकिन इस मामले में आपसी रिश्ते तार-तार हो गए। 
विज्ञापन

अगस्त 2022 में खरीदी थी टिकट

कहानी 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुई, जब मनदीप सिंह मान ने 12 डॉलर खर्च कर टिकट खरीदा, जिससे दो मिलियन डॉलर का पुरस्कार निकला। मनदीप सिंह मान के कार्य सहयोगी बलविंदर कौर नागरा, सुखजिंदर सिंह सिद्धू, बिनीपाल सिंह संघेरा और जीवन पेढान का दावा है कि पुरस्कार राशि के वे भी हकदार हैं। इसके बाद मामला अदालत पहुंच गया। 

दोस्तों का तर्क-हफ्ते में दो बार लाॅटरी के लिए पैसे इकट्ठे करते थे

चारों दावेदारों ने तर्क दिया कि उनका मनदीप मान के साथ समझौता था और वह सभी सप्ताह में दो बार लॉटरी टिकट खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा करते थे। प्रत्येक सदस्य ने 10 डॉलर का योगदान दिया और सोमवार और शुक्रवार को लॉटरी खरीदी गई। यदि कोई सदस्य अनुपस्थित हो या उसके पास नकदी न हो तो वह बाद में अपना अंशदान दे सकता है। 

सोमवार को एकत्रित धनराशि का उपयोग उसी दिन या मंगलवार को लोट्टोमैक्स ड्राॅ में या बुधवार को लोट्टो 6/49 और बीसी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए किया जाता। इसी प्रकार, शुक्रवार को एकत्रित राशि का उपयोग उसी दिन लोट्टो मैक्स ड्राॅ जीतने के लिए और शनिवार को लोट्टो 6/49 और बीसी लोट्टो जीतने के लिए किया जाएगा।

मनदीप बोले-बीसी 49 के लिए कोई संयुक्त टिकट नहीं खरीदा था

दूसरी ओर मनदीप सिंह मान ने तर्क दिया कि लॉटरी खरीदने के लिए कोई निश्चित समूह नहीं बनाया गया था और कभी-कभी कई लोग लोट्टो मैक्स लॉटरी खरीदने के लिए एकत्र हो जाते थे, लेकिन बीसी 49 के लिए कोई संयुक्त टिकट नहीं खरीदा गया। 
 
विज्ञापन

लाॅटरी के बारे में दोस्तों को नहीं बताया था

जब मनदीप सिंह मान को पता चला कि 18 अगस्त को लैंगली के शेवरॉन गैस स्टेशन से खरीदी गई, उनकी टिकट पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम जीता गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने लॉटरी ड्रॉ के बारे में अपने सहकर्मियों को नहीं बताया। 11 दिन बाद चारों साथियों ने उसकी 2 मिलियन डॉलर के चेक के साथ मनदीप मान की तस्वीर देखी, तो सभी दंग रह गए।

सुप्रीम कोर्ट ने मनदीप के पक्ष में सुनाया फैसला

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लिलियन बेंटोराकिस ने अपने फैसले में कहा कि लॉटरी को संयुक्त रूप से खरीदने के लिए कोई लिखित समझौता नहीं था और कुछ व्हाट्सएप संदेशों या लॉटरी टिकटों की साझेदारी से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, इसलिए इनामी राशि के मनदीप सिंह मान हकदार हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुकदमे के दौरान मनदीप सिंह मान ने दावा किया था कि वह कई वर्षों से स्वयं लॉटरी टिकट खरीद रहा है। गैस स्टेशन के रिकाॅर्ड से यह भी स्पष्ट हो गया कि मनदीप मान ने ही बीसी 49 और लोट्टो 6/49 टिकटों का संयोजन खरीदा गया। मनदीप मान के पक्ष में निर्णय इसलिए भी किया गया, क्योंकि समूह की लॉटरी टिकटें 50 डॉलर की थीं और 40 डॉलर से कम की टिकटें कभी नहीं खरीदी गईं, जबकि मनदीप मान ने केवल 12 डॉलर खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed