फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Campaign launched to clear pending cases in Moga

Jalandhar News: मोगा में लंबित मामलों के लिए अभियान शुरू

Mon, 24 Aug 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 24 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to clear pending cases in Moga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष मध्यस्थता अभियान “मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0” शुरू किया है। यह अभियान 1 अगस्त 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा ने बताया कि यह पहल भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश विक्रम नाथ ने शुरू की है। इसका उद्देश्य देशभर में मध्यस्थता को बढ़ावा देना है। अभियान का लक्ष्य अदालतों में लंबित मामलों को मध्यस्थता से सुलझाना है। मध्यस्थता विवादों के शांतिपूर्ण निपटारे का प्रभावी साधन है। इससे अदालती कार्रवाई में लगने वाले समय, पक्षकारों के धन और समय की बचत होती है। अरोड़ा ने लोगों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह विवादों का बोझ कम करने और शीघ्र न्याय दिलाने में सहायक होगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को सस्ता, सरल और समयबद्ध न्याय उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed