फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   By releasing the video, the student appealed to the Chief Minister to reduce the fees

वीडियो जारी कर छात्र ने की मुख्यमंत्री से फीसें कम करवाने की अपील

Sun, 20 Mar 2022 08:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
By releasing the video, the student appealed to the Chief Minister to reduce the fees
जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पंजाब के हर एक नागरिक को यह उम्मीद है कि यह पार्टी और इस पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के बिगड़े हालात ठीक जरूर करेंगे। इस उम्मीद के साथ प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे ने आप की सरकार और आप के मुख्यमंत्री पर आस जताते हुए गुजारिश की है। यह छोटे बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा बच्चा पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री से प्राइवेट स्कूलों की फीस कम करवाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

छात्र ने वीडियो जारी कर की मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील
इस वीडियों में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र विशेषवीर सिंह गिल ने कहा है कि माननीय माननीय मुख्यमंत्री साहिब, सतश्री अकाल। मैं एक प्राइवेट स्कूल का विद्यार्थी हूं। मैं और मेरे जैसे कई विद्यार्थी आपसे यह बात कहना चाहते होंगे। सर हमारी नई क्लास शुरू होने वाली हैं पर नईं क्लास में जाने के लिए दाखिला फीस इतनी देनी पड़ती है कि आम आदमी की कमर टूट जाती है। मैं आपसे अपील करता हूं कि प्राइवेट स्कूलों की फीस कम करवा दो। मैं वादा करता हूं कि जब सरकारी स्कूलों के हालात प्राइवेट स्कूलों जैसे हो जाएंगे, मैं सरकारी स्कूल में दाखिला ले लूंगा, जब तक ऐसा नहीं होता, कृपया प्राइवेट स्कूलों की फीसें कम करवा दो। मुझे उम्मीद है कि आप इस बारे में जरूर कोई कार्रवाई करेंगे जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिल सके। आपकी तरफ से की जाने वाली कार्रवाई की उम्मीद में एक प्राइवेट स्कूल का विद्यार्थी विशेषवीर सिंह गिल, आसा करता हूं कि आप जल्द एक्शन लेंगे। इंकलाब जिंदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed