फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Business in Sunday market back on track, threat of corona remains

पटरी पर लौटा संडे बाजार में कारोबार, कोरोना का खतरा बरकरार

Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Business in Sunday market back on track, threat of corona remains
जालंधर। कोरोना महामारी के कारण मंदी की मार झेल रहे संडे बाजार में फिर से चहल-पहल दिखनी शुरू हो गई है। हजारों की संख्या में लोग इस बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि इस भीड़ में चल रहे लोगों के मुंह पर न तो मास्क नजर आते हैं व न ही कोई किसी से अब सोशल डिस्टेंसिंग रखने का जरूरत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़ देखकर व्यापारियों व दुकानदारों के चेहरे पर तो रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन इसके साथ ही कोरोना के दोबारा फैलने का खतरा भी बरकरार है। शहर के ज्योति चोक, रैंनक बाजार, शेखा बाजार आदि क्षेत्र में लगने वाले इस संडे बाजार में लोग ज्यादातर गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। इस संडे बाजार में पुलिस का पुख्ता इंतजाम है, लेकिन पुलिस कर्मचारी भी लोगों को अब मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। संडे बाजार में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए यह तो कहा जा सकता है कि कोरोना के थमने से दुकानदारों का व्यापार पटरी पर आ रहा है, लेकिन पूरी तरह से कोरोना को अनदेखा करना कहीं मंहगा न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed