{"_id":"eb7dd0076f046e0196d9fb8320777851","slug":"bus-kand-11-students-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस कांड में 11 स्टूडेंट्स पर आरोप तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस कांड में 11 स्टूडेंट्स पर आरोप तय
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू दीप कंपनी की बस में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार 11 स्टूडेंट्स को
विज्ञापन
मंगलवार को स्थानीय सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस की
तरफ से दायर चार्जशीट पर बहस के उपरांत कोर्ट ने सभी स्टूडेंट्स पर आरोप
तय कर दिए। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को रखी गई है। इस दौरान
स्टूडेंट्स ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी जिसपर सुनवाई 5 अगस्त को
होगी।
जानकारी अनुसार मंगलवार की सीजेएम कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान पुलिस की चार्जशीट पर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई। बहस के उपरांत कोर्ट ने स्टूडेंट्स पर आरोप तय कर दिए और सरकारी पक्ष को उनके खिलाफ गवाह पेश करने के आदेश दिए। इससे पहले पुलिस की तरफ से इस केस में कुछ बिंदुओ पर दोबारा पड़ताल करने के लिए और समय देने की मांग रखी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। उधर केस में आरोप तय होते ही स्टूडेंट्स की तरफ से नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की गई। उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।