फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bulldozer runs on illegal property of drug smuggler

Jalandhar News: नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

Sat, 07 Jun 2025 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 07 Jun 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal property of drug smuggler
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोगा। नगर निगम और मोगा पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से बनी संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई मोगा के साधा वाला बस्ती में रहने वाले नामी नशा तस्कर मिती के घर पर की गई।
मिती पिछले लंबे समय से चिट्टा और अवैध शराब का धंधा करता आ रहा था। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जांच में पता चला कि उसने अवैध रूप से यह मकान तैयार किया था। जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिराया गया। इस दौरान मिती के परिजनों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाकर कार्रवाई पूरी की। मोगा के इस बस्ती को शहर के एक ड्रग हॉट स्पॉट एरिया माना जाता है। इस बस्ती में कई सालों से अवैध शराब और चिट्टे जैसा नशा सरेआम बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि आरोपी मिती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 33 मामले दर्ज हैं और वह कई मामलों में फरार चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोगा पुलिस की नशा विरोधी मुहिम के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी गांधी ने कहा, जो लोग नशे क धंधे से अवैध संपत्ति बना रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह एक सख्त संदेश है कि अपराध का अंजाम बुरा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed