फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bull, killed, old, man

आवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान

Fri, 24 Jul 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला Updated Fri, 24 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
आवारा सांड ने गांव ढपई के घर में घुसकर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल
विज्ञापन
बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिस समय सांड घर में घुसा, तब बुजुर्ग घर में अकेले थे। मामला बुधवार सुबह का है।


गांव ढपई निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका घर खेतों के बीचों-बीच बना हुआ है। बुधवार को सुबह करीब 10-11 बजे घर के सभी लोग काम पर गए हुए थे और उनके पिता सरवन सिंह (75) घर पर अकेेले थे। वे चारा काट रहे थे। इसी दौरान आवारा घूमते पशुओं में से एक सांड उनके घर में घुस गया और उसने घर के अंदर तोड़फोड़ मचा दी। बुजुर्ग होने के कारण सरवन सिंह बाहर नहीं भाग सके।


इसी दौरान सांड ने उन पर चार-पांच बार वार किया। सरवन सिंह की चीखें सुनकर वे और गांव के अन्य लोग घर पहुंचे। उनके आने के बाद सांड भाग गया। गंभीर हालत में सरवन सिंह को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वीरवार शाम उनकी मौत हो गई। थाना चौकी साइंस सिटी के इंचार्ज नरवैर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुजुर्ग सरवन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरवन सिंह के बेटे कुलदीप सिंह ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed